दिल्ली पुलिस ने दूसरा अखिल भारतीय पुलिस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट खिताब जीता

दिल्ली पुलिस ने दूसरा अखिल भारतीय पुलिस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट खिताब जीता

दिल्ली पुलिस ने दूसरा अखिल भारतीय पुलिस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट खिताब जीता
Modified Date: February 12, 2026 / 09:18 pm IST
Published Date: February 12, 2026 9:18 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के करनाल में बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को नौ विकेट से हराकर दूसरा अखिल भारतीय पुलिस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट (उत्तर क्षेत्र) का खिताब अपने नाम किया।

दिल्ली पुलिस ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला करते हुए आरपीएफ को 137 रन पर रोक दिया और फिर यह लक्ष्य 14.5 ओवर में हासिल कर लिया।

मनीष ढिल्लों ने जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 41 गेंद में 63 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। साथ ही उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज’ भी चुना गया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में