दिल्ली राज्य बिलियर्ड्स एवं स्नूकर का आयोजन नये प्रारूप में होगा

दिल्ली राज्य बिलियर्ड्स एवं स्नूकर का आयोजन नये प्रारूप में होगा

दिल्ली राज्य बिलियर्ड्स एवं स्नूकर का आयोजन नये प्रारूप में होगा
Modified Date: September 7, 2026 / 06:23 pm IST
Published Date: September 7, 2026 6:23 pm IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दिल्ली बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ (डीबीएसए) ने इस सत्र से दिल्ली राज्य ‘15-रेड स्नूकर चैंपियनशिप’ के लिए नया प्रारूप लागू करने का फैसला किया है।

यह चैंपियनशिप हाल ही में दिवंगत हुए एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजा रणधीर सिंह की स्मृति में आयोजित की जाएगी।

राज्य को चार क्षेत्र में बांटा गया है। प्रत्येक क्षेत्र से शीर्ष चार खिलाड़ी 16 खिलाड़ियों के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाएंगे, जहां से दिल्ली राज्य चैंपियन का फैसला होगा।

चैंपियनशिप की कुल पुरस्कार राशि तीन लाख रुपये रखी गई है।

दक्षिण क्षेत्र की प्रतियोगिता 15 से 18 सितंबर तक होगी। इसके बाद पश्चिम क्षेत्र में 18 से 20 सितंबर, पूर्व क्षेत्र में छह से 11 अक्टूबर और उत्तर क्षेत्र में 14 से 18 अक्टूबर तक मुकाबले खेले जाएंगे।

डीबीएसए के सचिव रवि टंडन ने बताया कि मुख्य प्रतियोगिता द्वारका स्थित मेगापूल स्नूकर अकादमी में आयोजित की जाएगी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में