दिल्ली, उत्तराखंड , छत्तीसगढ सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी में जीते

दिल्ली, उत्तराखंड , छत्तीसगढ सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी में जीते

दिल्ली, उत्तराखंड , छत्तीसगढ सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी में जीते
Modified Date: April 4, 2026 / 06:37 pm IST
Published Date: April 4, 2026 6:37 pm IST

राजगीर, चार अप्रैल (भाषा) दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ, जम्मू कश्मीर, मिजोरम और बिहार ने यहां 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के चौथे दिन जीत दर्ज की ।

असम और पुडुच्चेरी ने ड्रॉ खेले ।

पहले मैच में दिल्ली ने डिविजन बी के पूल ए में गुजरात को 30 . 0 से हराया जबकि दूसरे मैच में उत्तराखंड ने तेलंगाना हॉकी को 4 . 0 से मात दी ।

तीसरे मैच में छत्तीसगढ ने कर्नाटक को 4 . 1 से हराया ।

डिविजन सी पूल बी के मैच में जम्मू कश्मीर ने राजस्थान को 2 . 1 से हराया । वहीं मिजोरम ने पूल ए में आंध्र प्रदेश को 4 . 0 से शिकस्त दी । डिविजन बी के पूल बी के मैच में बिहार ने हिमाचल को 3 . 1 से हराया ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में