डेंजेल की हैट्रिक, राजस्थान यूनाईटेड जीता

डेंजेल की हैट्रिक, राजस्थान यूनाईटेड जीता

डेंजेल की हैट्रिक, राजस्थान यूनाईटेड जीता
Modified Date: December 22, 2023 / 10:33 pm IST
Published Date: December 22, 2023 10:33 pm IST

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), 22 दिसंबर (भाषा) राजस्थान यूनाईटेड एफसी ने शुक्रवार को यहां आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले में तीन गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए टीआरएयू एफसी को 5-4 से शिकस्त दी।

दोनों टीमें तालिका में निचले पायदान पर चल रही हैं तो यह मैच दोनों के लिए अहम था।

पहले पांच में से चार गोल टीआरएयू ने दागे। उसके लिए अब्राहम ओकयेरे, दानिश एरिबाम, दीपक सिंह के गोल के अलावा जेफरसन डि ओलिवेरा का एक आत्मघाती गोल भी शामिल रहा।

राजस्थान की टीम ने वापसी करते हुए रिचर्डसन क्वाकू डेजेंल के लगातार दो गोल से अंतर कम किया।

फिर डिफेंडर नोविन गुरूंग ने 85वें मिनट में स्कोर बराबर कराया जिसके बाद डेंजेल ने हैट्रिक पूरी कर अपनी टीम को जीत दिलायी।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में