आज अपना 200वां IPL मैच खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी, कहा- मुझे खुद नहीं पता था, ये सिर्फ आंकड़ा है एक

आज अपना 200वां IPL मैच खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी, कहा- मुझे खुद नहीं पता था, ये सिर्फ आंकड़ा है एक

आज अपना 200वां IPL मैच खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी, कहा- मुझे खुद नहीं पता था, ये सिर्फ आंकड़ा है एक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: October 19, 2020 2:44 pm IST

अबुधाबी: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसकेत्र का सोमवार का मुकाबला महेन्द्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 200वां मैच है लेकिन इस बारे में पूछे जाने पर विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं था। मैच से पहले टॉस के समय चेन्नई के कप्तान से जब कामेंटेटर डैनी मौरिसन ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘ आप ने अभी इसके बारे में कहा तो मुझे पता चला।’’

Read More: अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश, 42 लाख रुपए की रकम जब्त, कई प्रदेशों से 5 सदस्य गिरफ्तार

आईपीएल खिताब को तीन बार जीतने वाले इस कप्तान ने कहा, ‘‘ यह अच्छा लगता है लेकिन यह सिर्फ एक संख्या है। मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि बिना किसी चोट के इतने लंबे समय तक खेल पाया।’’ आईपीएल के 2008 में शुरू होने के बाद से ही धोनी सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी को जब दो साल के लिए निलंबित किया गया था तब उन्होंने राइजिंग सुपर जाएंट्स का प्रतिनिधित्व किया था।

Read More: भाजपा नेताओं का रेट कार्ड जारी कर बुरे फंसे ‘दिग्गी राजा’, 4 नेताओं ने किया 10-10 करोड़ रुपए का मानहानि का केस

इस महीने की शुरुआत में उन्होंने सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने के मामले में सुरेश रैना (194 मैच) का रिकार्ड तोड़ा था। आईपीएल के 199 मैचों में दो विश्व कप जीतने वाले इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने 23 अर्धशतक की मदद से 4,568 रन बनाये है जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन रहा है। इस दौरान उनका स्ट्राइरेट 137.7 का रहा है। वह टूर्नामेंट में छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल (333 छक्के) और एबी डिविलियर्स (231) के बाद 215 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Read More: शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने लूट ली आबरू, फिर युवती को परोस दिया अपने दोस्तों को, पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"