राहुल बैठा और राधिका सीलन ने महाराष्ट्र राज्य ओपन स्क्वाश में खिताब जीते
राहुल बैठा और राधिका सीलन ने महाराष्ट्र राज्य ओपन स्क्वाश में खिताब जीते
मुंबई, तीन सितंबर (भाषा) राहुल बैठा और राधिका सुथंथिरा सीलन ने बृहस्पतिवार को यहां 49वें बॉम्बे जिमखाना महाराष्ट्र राज्य ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते।
दूसरे वरीयता प्राप्त बैठा ने पुरुषों के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त ओम सेमवाल को 2-11, 11-7, 3-11, 11-5, 11-7 से हराकर जीत हासिल की।
महिलाओं के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की तीसरी-चौथी वरीयता प्राप्त राधिका ने मुंबई की दूसरी वरीयता प्राप्त आकांक्षा सालुंखे को 11-5, 11-3, 11-3 से आसानी से हरा दिया।
लड़कियों के अंडर-19 फाइनल में आकांक्षा गुप्ता ने व्योमिका खंडेलवाल को 11-4, 11-4, 11-2 से हराया जबकि लड़कों के अंडर-19 फाइनल में पूरव रंभिया ने अगस्त्य बंसल को 11-1, 11-3, 11-2 से मात दी।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


