विश्व की 11वें नंबर की खिलाड़ी को हराकर अनाहत लंदन स्क्वाश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में

विश्व की 11वें नंबर की खिलाड़ी को हराकर अनाहत लंदन स्क्वाश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में

विश्व की 11वें नंबर की खिलाड़ी को हराकर अनाहत लंदन स्क्वाश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: September 3, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: September 3, 2026 7:12 pm IST

लंदन, तीन सितंबर (भाषा) दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां विश्व की 11वें नंबर की नेले गिलिस को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर लंदन स्क्वाश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत ने 39 मिनट चले दूसरे दौर के मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त गिलिस को 13-11, 4-11, 11-8 से शिकस्त दी। इस एक लाख 44 हजार अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों के बीच टूर स्तर पर यह पहली भिड़ंत थी।

क्वार्टर फाइनल में अनाहत का सामना मलेशिया की विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी शिवसंगरी सुब्रमण्यम और मिस्र की विश्व की 32वें नंबर की नारदीन गरास के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।

बुधवार देर रात पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में विश्व के 42वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी रमित टंडन को आठवीं वरीयता प्राप्त मोहम्मद अलशोरबागी से हार का सामना करना पड़ा। मिस्र में जन्मे ब्रिटिश खिलाड़ी और विश्व के 15वें नंबर के अलशोरबागी ने टंडन को 12-10, 11-9 से हराया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में