डिएगो श्वार्ट्जमैन अर्जेन्टीना ओपन से बाहर

डिएगो श्वार्ट्जमैन अर्जेन्टीना ओपन से बाहर

डिएगो श्वार्ट्जमैन अर्जेन्टीना ओपन से बाहर
Modified Date: February 14, 2024 / 10:45 am IST
Published Date: February 14, 2024 10:45 am IST

ब्यूनस आयर्स, 14 फरवरी (एपी) पूर्व चैंपियन और स्थानीय दावेदार डिएगो श्वार्ट्जमैन को मंगलवार को यहां अर्जेन्टीना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में कोलंबिया के डेनियल इलाही गेल्न के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

अर्जेन्टीना के श्वार्ट्जमैन को डेनियल ने 2-6, 6-1, 6-4 से हराया।

श्वार्ट्जमैन ने 2021 में इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट का खिताब जीता था जबकि अगले साल फाइनल में नॉर्वे के कास्पर रूड के खिलाफ हार गए। वह 2023 में खराब फॉर्म से जूझते रहे और विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गए।

श्वार्ट्जमैन इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए भी क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।

डेनियल अगले दौर में अर्जेन्टीना के ही छठे वरीय टॉम्स मार्टिन एचेवेरी से भिड़ेंगे।

अर्जेन्टीना के फेडेरिको कोरिया ने भी ऑस्ट्रिया के सबेस्टियन ओफनर को 7-5, 4-6, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। वह अगले दौर में दूसरे वरीय कैमरन नोरी से भिड़ेंगे जो पिछले साल के उप विजेता हैं।

गत चैंपियन और शीर्ष वरीय कार्लोस अल्कारेज को पहले दौर में बाई मिली है और वह दूसरे दौर में अर्जेन्टीना के कैमिलो काराबेली से भिड़ेंगे जिन्होंने पेरू के युआन पाब्लो वारिलास को 7-6 (5), 6-4 से हराया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में