दीक्षा और अदिति सऊदी में कट से चूकने की कगार पर

दीक्षा और अदिति सऊदी में कट से चूकने की कगार पर

दीक्षा और अदिति सऊदी में कट से चूकने की कगार पर
Modified Date: February 15, 2024 / 08:12 pm IST
Published Date: February 15, 2024 8:12 pm IST

रियाद, 15 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और अदिति अशोक ने गुरुवार को यहां अरामको टीम सीरीज सऊदी में पहले दौर में लचर प्रदर्शन किया जिससे इन दोनों पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।

दीक्षा ने चार ओवर 76 जबकि अदिति ने छह ओवर 78 का स्कोर बनाया। ये दोनों क्रमश: संयुक्त 72वें और संयुक्त 99वें स्थान पर काबिज हैं जिससे कट से चूकने की कगार पर हैं।

दीक्षा ने सिर्फ एक बर्डी की लेकिन तीन बोगी और एक डबल बोगी कर गईं। अदिति ने चार बोगी और एक डबल बोगी की।

थाईलैंड की पैटी तवातनाकित (66) शीर्ष पर हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका की पाउला रेटो (67) उनसे एक शॉट पीछे हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में