दीक्षा संयुक्त छठे स्थान पर, प्रणवी 22वें स्थान पर खिसकी
दीक्षा संयुक्त छठे स्थान पर, प्रणवी 22वें स्थान पर खिसकी
टम्पा (अमेरिका), 10 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने यहां अरामको टीम सीरीज में दूसरे दिन दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त छठे स्थान पर काबिज हैं।
दीक्षा का 36 होल में कुल स्कोर पांच अंडर है और वह बीती रात संयुक्त 16वें स्थान से संयुक्त छठे स्थान पर पहुंचने में सफल रहीं।
अन्य भारतीयों में प्रणवी उर्स पहले दौर में संयुक्त पांचवें स्थान पर थीं लेकिन वह दो ओवर 74 के कुल स्कोर से निचले 22वें स्थान पर खिसक गयीं।
प्रणवी ने पहले दिन 67 और दीक्षा ने 69 का कार्ड खेला था।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


