दिव्यांश ने पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल में कांस्य जीता

दिव्यांश ने पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल में कांस्य जीता

दिव्यांश ने पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल में कांस्य जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 20, 2021 8:56 am IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च ( भाषा ) दुनिया के नंबर एक निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने आईएसएसएफ विश्व कप में दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीतकर प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन शनिवार को भारत का खाता खोला ।

18 वर्ष के दिव्यांश ने 228 . 1 स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहे ।

फाइनल में भारत के अर्जुन बाबुता पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने आठ प्रतियोगियों के फाइनल में तीन राउंड में खराब स्कोर किया ।

अमेरिका के लुकास कोजेनिएस्की ने 249 . 8 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि हंगरी के इस्तवान पेनी को 249 . 7 के स्कोर पर रजत पदक मिला ।

तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके दिव्यांश ने कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में इस्राइल के सर्जेइ रिक्टर को हराया ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में