जोकोविच इटैलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Ads

जोकोविच इटैलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - September 18, 2020 / 05:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

रोम, 18 सितंबर (एपी) दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटैलियन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में फिलिप क्रालिनोविच को हराकर अंतिम-आठ में जगह पक्की की।

दोनों सर्बियाई खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले के पहले सेट में क्रालिनोविच ने जोकोविच को कड़ी टक्कर दी लेकिन दूसरे सेट में उनके पास जोकोविच के अनुभव का कोई जवाब नहीं था।

जोकोविच ने एक घंटे 28 मिनट तक चले इस मुकाबले को 7-6 6-3 से जीता।

यूएस ओपन से निराशाजनक तरीके से बाहर होने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे जोकोविच ने कहा, ‘‘ यह शानदार मुकाबला था। पहला सेट सबसे लंबे समय तक चले मुकाबलों में से एक था।

चार बार के चैम्पियन जोकोविच अगले दौर में दो क्वालीफायर खिलाड़ियों के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

एपी आनन्द नमिता

नमिता