Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Road Accident Live Video/ image source: ibc24
Raipur Road Accident Live Video: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी रायपुर में आए दिन एक के बाद कई बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के सड्डू स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक 15 साल के मासूम की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सड्डू स्कूल के पास हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। (Raipur Road Accident Live Video) वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक टैंकर ने नाबालिग लड़के को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं वीडियो देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि, नाबालिग लड़के को टैंकर के नीचे धक्का दिया गया है।
Raipur Road Accident Live Video: ऐसी आशंका इसलिए जताया जा रही है क्योंकि, CCTV फुटेज में एक अज्ञात बाइक सवार घटनास्थल पर ही घूमते हुए नजर आ रहा है। (Raipur Road Accident Live Video) जब यह हादसा हुआ तो बाइक सवार ही सबसे पहले मासूम के शव के पास पहुंचा था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि, मासूम बच्चे को टैंकर के नीचे धक्का दिया गया है।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (Raipur Road Accident Live Video) मृतक बच्चे की पहचान LIG सेक्टर 01 सड्डू के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात पानी टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-