पटना, 26 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को दावा किया कि बिहार में होने वाली ज्यादातर आपराधिक घटनाओं में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता शामिल हैं और अगर वे सुधरेंगे नहीं, तो “मारे जाएंगे।”
मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालने से यह स्पष्ट हो जाता है कि जमीन पर कब्जा, हत्या या अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अत्याचार जैसे अधिकांश अपराधों में राजद कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्हें अपनी आदतों में सुधार करना चाहिए।”
मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। उन्होंने कहा, “यदि अपराधी अपराध का रास्ता नहीं छोड़ेंगे, तो वे मारे जाएंगे।”
भाषा
कैलाश पारुल
पारुल