डीपीएल : बडोनी के हरफनमौला प्रदर्शन से दक्षिण दिल्ली जीती
डीपीएल : बडोनी के हरफनमौला प्रदर्शन से दक्षिण दिल्ली जीती
नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) कप्तान आयुष बडोनी ने दो विकेट लिये और 11 गेंद में 23 रन बनाये जिसकी मदद से दक्षिण दिल्ली सुपरस्टार्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग में शनिवार को ईस्ट दिल्ली राइडर्स को चार विकेट से हराया ।
तेज गेंदबाज अंशुमान हुड्डा ने 3.1 ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट लिये जिसकी मदद से ईस्ट दिल्ली 18 . 1 ओवर में 165 रन पर आउट हो गई ।
इससे पहले अर्पित राणा ने 39 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 66 रन बनाये । काव्या गुप्ता ने 22 गेंद में 37 रन बनाये ।
दक्षिण दिल्ली के लिये अनमोल शर्मा ने 36 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों के साथ 64 रन बनाये ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


