दलीप ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र की कप्तानी करेंगे तिलक वर्मा, रिकी भुई बने उपकप्तान

दलीप ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र की कप्तानी करेंगे तिलक वर्मा, रिकी भुई बने उपकप्तान

दलीप ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र की कप्तानी करेंगे तिलक वर्मा, रिकी भुई बने उपकप्तान
Modified Date: August 1, 2026 / 11:26 pm IST
Published Date: August 1, 2026 11:26 pm IST

बेंगलुरु, एक अगस्त (भाषा) भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा आगामी दलीप ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र की अगुआई करेंगे जबकि आंध्र के अनुभवी बल्लेबाज रिकी भुई को उपकप्तान बनाया गया है।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे करुण नायर को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा उभरते हुए भारत ‘ए’ के बल्लेबाज एसके रशीद भी टीम का हिस्सा हैं।

कर्नाटक के आर स्मरण और हैदराबाद के के हिमतेजा को भी टीम में जगह मिली है।

भारत ‘ए’ के पूर्व विकेटकीपर एन जगदीशन भी टीम में शामिल हैं।

दलीप ट्रॉफी के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम:

तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमतेजा, आर स्मरण, एन जगदीशन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कावेरीप्पा और अमन खान।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में