द्रविड़ ने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग टीम डबलिन गार्डियन्स खरीदी

द्रविड़ ने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग टीम डबलिन गार्डियन्स खरीदी

द्रविड़ ने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग टीम डबलिन गार्डियन्स खरीदी
Modified Date: May 11, 2026 / 11:18 pm IST
Published Date: May 11, 2026 11:18 pm IST

डबलिन, 11 मई (भाषा) भारत के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के लॉन्च से पहले सोमवार को ‘डबलिन गार्डियन्स’ टीम को खरीद लिया।

ईटीपीएल ने यहां एक खास कार्यक्रम में अपनी छह टीम वाली फ्रेंचाइजी लाइन अप पूरा किया जिसमें फ्रेंचाइजी मालिकों ने हिस्सा लिया।

द्रविड़ ने एक बयान में कहा, ‘‘जिस बात ने मुझे ईटीपीएल की ओर आकर्षित किया वह इसके पीछे का बड़ा विजन था – जमीनी स्तर पर विकास को मजबूत करके और आयरलैंड तथा पूरे यूरोप में उभरती प्रतिभाओं के लिए रास्ते बनाकर यूरोप में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद करने का अवसर।’’

भाषा

सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में