एमबाप्पे ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ मेस्सी के साथ बराबरी पर

एमबाप्पे ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ मेस्सी के साथ बराबरी पर

एमबाप्पे ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ मेस्सी के साथ बराबरी पर
Modified Date: July 10, 2026 / 01:15 pm IST
Published Date: July 10, 2026 1:15 pm IST

फॉक्सबोरो (अमेरिका), 10 जुलाई (भाषा) काइलियन एमबाप्पे फ्रांस की विश्व कप क्वार्टर फाइनल में मोरक्को पर 2-0 की जीत से ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक आठ आठ गोल किए हैं। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाले ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे हैं।

एमबाप्पे ने हालांकि तीन गोल करने में मदद की है, जबकि मेस्सी ने एक बार ही ऐसा किया है। एमबाप्पे विश्व कप के अपने करियर में अब तक 20 गोल कर चुके हैं और वह मेस्सी के रिकॉर्ड 21 गोल से केवल एक गोल पीछे हैं।

‘गोल्डन बूट’ हासिल करने की दौड़ में इन दोनों को नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड (सात गोल), इंग्लैंड के हेरी केन (छह) और फ्रांस के ओस्मान डेम्बले (पांच) से कड़ी चुनौती मिल रही है।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में