ईस्ट बंगाल ने बेंगलुरू एफसी को 1-0 से हराया

ईस्ट बंगाल ने बेंगलुरू एफसी को 1-0 से हराया

ईस्ट बंगाल ने बेंगलुरू एफसी को 1-0 से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 11, 2022 10:20 pm IST

बेंगलुरू, 11 नवंबर (भाषा) ब्राजीली स्ट्राइकर क्लेटन सिल्वा के गोल की मदद से ईस्ट बंगाल एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में बेंगलुरू एफसी 1-0 से हराया।

सिल्वा ने यह गोल खेल के 69वें मिनट में किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

कांतिरावा स्टेडियम में मिली इस जीत से ईस्ट बंगाल की टीम अंक तालिका में दसवें से आठवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके छह मैचों में दो जीत और चार हार के बाद छह अंक हो गए हैं।

बेंगलुरू के लिए अपने घरेलू मैदान पर मिली यह हार करारा झटका है। बेंगलुरू एफसी पांच मैचों में एक जीत, एक ड्रा और तीन हार से चार अंक जुटा सकी है और तालिका में आठवें से नौवें स्थान पर लुढ़क गई है।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में