पंजाब एफसी से हारा ईस्ट बंगाल, चेन्नईयिन एफसी प्ले ऑफ में
पंजाब एफसी से हारा ईस्ट बंगाल, चेन्नईयिन एफसी प्ले ऑफ में
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को यहां ईस्ट बंगाल को 4-1 से हराकर उसकी प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें तोड़ दी।
ईस्ट बंगाल की हार से चेन्नईयिन एफसी की टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने वाली छठी और अंतिम टीम बनी।
पंजाब एफसी की टीम पहले ही शीर्ष छह में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी थी।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


