विश्व कप में हार के बावजूद मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

विश्व कप में हार के बावजूद मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

विश्व कप में हार के बावजूद मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत
Modified Date: July 10, 2026 / 04:47 pm IST
Published Date: July 10, 2026 4:47 pm IST

अल-अलामीन, 10 जुलाई (एपी) फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में अर्जेंटीना से 2-3 की रोमांचक हार के साथ अभियान समाप्त होने के बावजूद मिस्र की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का शुक्रवार को स्वदेश लौटने पर हजारों प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया।

अल-अलामीन हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में जुटे प्रशंसकों ने स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह की तस्वीरें लहराईं और टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाते हुए खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मिस्र ने इससे पहले विश्व कप में पहली बार अंतिम-16 में जगह बनाई थी। टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था।

टीम शनिवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात करेगी। राष्ट्रपति ने मंगलवार को फेसबुक पर जारी संदेश में खिलाड़ियों के ‘सम्मानजनक प्रदर्शन और मिस्र के फुटबॉल इतिहास में अभूतपूर्व उपलब्धि’ के लिए उन्हें बधाई दी थी।

मिस्र फुटबॉल महासंघ (ईएफए) के साथ कोच होसाम हसन और कई खिलाड़ियों ने भी अर्जेंटीना के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद रेफरी के फैसलों की आलोचना की। अर्जेंटीना ने मुकाबले में 13 मिनट के भीतर लगातार तीन गोल दागकर विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी वापसी में से एक दर्ज की थी।

फीफा के रेफरिंग प्रमुख पियरलुइगी कोलिना ने हालांकि इन पक्षपात के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैच अधिकारियों के फैसलों पर बहस फुटबॉल का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन निराधार आरोपों के लिए खेल में कोई स्थान नहीं है।

एपी आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में