इक्वापुट के दो गोल, गोकुलम केरला आईडब्ल्यूएल में शीर्ष पर

इक्वापुट के दो गोल, गोकुलम केरला आईडब्ल्यूएल में शीर्ष पर

इक्वापुट के दो गोल, गोकुलम केरला आईडब्ल्यूएल में शीर्ष पर
Modified Date: February 9, 2024 / 08:37 pm IST
Published Date: February 9, 2024 8:37 pm IST

कोझिकोड, नौ फरवरी (भाषा) गोकुलम केरला एफसी शुक्रवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओडिशा एफसी पर 2-1 से जीत हासिल कर इंडियन वुमैन्स लीग की खिताबी दौड़ में शीर्ष पर पहुंच गयी।

ओडिशा एफसी ने इंदुमति काथिरेसन की बदौलत 23 सेकेंड अंदर गोल कर बढ़त हासिल की लेकिन फजिला इक्वापुट के दो गोल (15वें मिनट, 45+3वें मिनट) के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

गोकुलम केरला ने इस सत्र में पहली बार तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उसकी लगातार चौथी जीत है।

इस जीत से उसके नौ मैच में 20 अंक हो गये हैं।

भाषा नमिता

नमिता

नमिता


लेखक के बारे में