विलारीयाल के कोच के रूप में एमेरी की पहली जीत

विलारीयाल के कोच के रूप में एमेरी की पहली जीत

विलारीयाल के कोच के रूप में एमेरी की पहली जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: September 20, 2020 8:10 am IST

बार्सीलोना, 20 सितंबर (एपी) आर्सेनल द्वारा बर्खास्त किए जाने के 10 महीने बाद उनाई एमेरी ने स्पेनिश फुटबॉल लीग में विलारीयाल के कोच के रूप में पहली जीत दर्ज की जब उनकी टीम ने शनिवार को ऐबार को 2-1 से हराया।

गेरार्ड मोरेनो ने एक गोल करने के अलावा पैको एलकासर के गोल में मदद की जिससे विलारीयाल ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

ऐबार की तरफ से एकमात्र गोल किके गार्सिया ने किया।

आर्सेनल ने 27 साल में सबसे अधिक समय तक टीम के जीत दर्ज करने में नाकाम रहने के बाद पिछले साल नवंबर में एमेरी को बर्खास्त कर दिया था। वह 18 महीने तक टीम के कोच रहे।

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में