भारत को 56 रन से हराकर इंग्लैंड ने टी20 श्रृंखला में किया सूपड़ा साफ

भारत को 56 रन से हराकर इंग्लैंड ने टी20 श्रृंखला में किया सूपड़ा साफ

भारत को 56 रन से हराकर इंग्लैंड ने टी20 श्रृंखला में किया सूपड़ा साफ
Modified Date: July 11, 2026 / 11:15 pm IST
Published Date: July 11, 2026 11:15 pm IST

साउथम्पटन, 11 जुलाई (भाषा) इंग्लैंड ने पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां भारत को 56 रन से हराकर 4-0 से श्रृंखला अपने नाम की।

इस हार के साथ भारतीय टीम ने टी20 की शीर्ष रैंकिंग गंवा दी और इंग्लैंड का रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचना तय हो गया।

इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 257 रन बनाने के बाद भारत को आठ विकेट पर 201 रन पर रोक दिया।

भारत की ओर से इशान किशन ने 35 गेंद में 56 जबकि तिलक वर्मा ने 25 गेंद में 53 रन बनाये।

इंग्लैंड की ओर से सैम कुरन ने तीन विकेट और आदिल रशीद ने दो विकेट लिये।

भाषा

आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में