स्पेन को हराकर इंग्लैंड यूरो 2022 के सेमीफाइनल में

स्पेन को हराकर इंग्लैंड यूरो 2022 के सेमीफाइनल में

स्पेन को हराकर इंग्लैंड यूरो 2022 के सेमीफाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: July 21, 2022 10:22 am IST

ब्राइटन, 21 जुलाई (एपी) जॉर्जिया स्टैनवे के अतिरिक्त समय में किये गये गोल की बदौलत इंग्लैंड ने स्पेन को 2-1 से हराकर महिला यूरोपीय चैंपियनशिप (यूरो 2022) के सेमीफाइनल में जगह बनायी।

दोनों टीम 90 मिनट तक 1-1 से बराबरी पर थी लेकिन अतिरिक्त समय में स्टैनवे के पेनल्टी क्षेत्र के बाहर से लगाये गये करारे शॉट ने स्पेन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

स्पेन को एस्थर गोंजालेज ने 54वें मिनट में बढ़त दिलायी थी जबकि इंग्लैंड के लिये स्थानापन्न इल्ला टूने ने 84वें मिनट में बराबरी का गोल किया।

इंग्लैंड ने छठी बार सेमीफाइनल में जगह बनायी है जहां उसका सामना स्वीडन या बेल्जियम से होगा।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में