इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 152 रन पर समेटा
इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 152 रन पर समेटा
कोलकाता, 14 फरवरी (भाषा) स्कॉटलैंड की पूरी टीम शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप सी मैच में 19.4 ओवर में 152 रन पर सिमट गई।
इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 36 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि जोफ्रा आर्चर और लियान डॉसन ने दो दो विकेट हासिल किए। जेमी ओवरटन और सैम कुरेन को एक एक विकेट मिला।
स्कॉटलैंड के लिए कप्तान रिकी बेरिंगटन ने 49 रन, माइकल जोन्स ने 33 रन और टॉम ब्रूस ने 24 रन का योगदान दिया।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


