इंग्लैंड ने जर्मनी के खिलाफ मैत्री मैच रद्द किया

Ads

इंग्लैंड ने जर्मनी के खिलाफ मैत्री मैच रद्द किया

  •  
  • Publish Date - October 26, 2020 / 07:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

लंदन, 26 अक्टूबर (एपी) इंग्लैंड ने अपने स्टॉफ के एक सदस्य के कोरोना वायरस के लिये पाजिटिव पाये जाने के बाद जर्मनी के खिलाफ मंगलवार को होने वाला महिला मैत्री फुटबॉल मैच रद्द कर दिया।

फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने कहा कि उसने यह फैसला जर्मनी में वर्तमान दिशानिर्देशों को देखकर लिया है। इन नियमों के अनुसार जर्मनी में कोविड-19 के लिये पाजिटिव पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति को 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा।

एफए ने बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी या स्टाफ के साथ ऐसा हो हम इस तरह का जोखिम नहीं ले सकते हैं। ’’

एपी पंत

पंत