इंग्लैंड ने महिला यूरो चैंपियनशिप जीती

इंग्लैंड ने महिला यूरो चैंपियनशिप जीती

इंग्लैंड ने महिला यूरो चैंपियनशिप जीती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: August 1, 2022 10:15 am IST

लंदन, एक अगस्त (एपी) इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय तक चले मैच में जर्मनी को 2-1 से हराकर महिला यूरोपीय चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता।

जब लग रहा था कि इंग्लैंड उम्मीदों के दबाव में आ जाएगा तब चोले केली ने 110वें मिनट में गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ।

केली के गोल के पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी काफी थके हुए नजर आ रहे थे और उन्हें जर्मनी के स्थानापन्न खिलाड़ियों के सामने जूझना पड़ रहा था।

निर्धारित समय तक मैच 1-1 से बराबरी पर था। इंग्लैंड की तरफ से इला टूने ने 62वें मिनट में गोल किया जबकि जर्मनी के लिये लिना मागुल ने 79वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में