एफए कप क्वार्टर फाइनल: साउथम्पटन ने आर्सेनल, मैनचेस्टर सिटी ने लीवरपूल को हराया

एफए कप क्वार्टर फाइनल: साउथम्पटन ने आर्सेनल, मैनचेस्टर सिटी ने लीवरपूल को हराया

एफए कप क्वार्टर फाइनल: साउथम्पटन ने आर्सेनल, मैनचेस्टर सिटी ने लीवरपूल को हराया
Modified Date: April 5, 2026 / 10:35 am IST
Published Date: April 5, 2026 10:35 am IST

लंदन, पांच अप्रैल (एपी) दूसरे टियर की टीम साउथम्पटन ने शनिवार को यहां एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रीमियर लीग में शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल को 1-2 से हरा दिया जबकि मैनचेस्टर सिटी ने एर्लिंग हैलेंड की हैट्रिक से लीवरपूल को 4-0 से शिकस्त दी।

इंग्लिश लीग कप के फाइनल में सिटी के खिलाफ हार के बाद आर्सेनल ने 85वें मिनट में गोल गंवाकर साउथम्पटन को जीत दर्ज करने का मौका दिया और संभवत: एक और खिताब जीतने का मौका गंवा दिया।

दूसरी तरफ सिटी के पास मौजूदा सत्र में दोहरा खिताब जीतने का शानदार मौका है। टीम ने लीवरपूल को हराकर रिकॉर्ड लगातार आठवीं बार एफए कप सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की।

चेल्सी ने भी तीसरे टियर की टीम पोर्ट वेल को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में