एफसी गोवा ने जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराया
एफसी गोवा ने जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराया
मडगांव, तीन नवंबर (भाषा) एफसी गोवा ने गुरूवार को यहां जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के इस सत्र के पहले घरेलू मैच में जीत दर्ज की।
उसके लिये इकेर गुआरोतजेना और नोआ वेल सादोऊ ने गोल कर पहले 15 मिनट के अंदर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
ब्रायसन फर्नांडिज ने 93वें मिनट में अपनी टीम के लिये तीसरा गोल दागा।
भाषा
नमिता
नमिता

Facebook


