एफसी गोवा ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को हराया

एफसी गोवा ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को हराया

एफसी गोवा ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को हराया
Modified Date: April 24, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: April 24, 2026 8:42 pm IST

गुवाहाटी, 24 अप्रैल (भाषा) एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी पर 2-0 से शानदार जीत दर्ज की।

एफसी गोवा के लिए देजान द्राजिक (20वें मिनट) और स्थानापन्न खिलाड़ी मोहम्मद यासिर (90+3वें मिनट) के गोल दागे।

इस जीत के साथ टीम 10 मैच में 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी सात अंकों के साथ 12वें स्थान पर बनी हुई है।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में