एफसी गोवा ने चेन्नइयिन एफसी से ड्रा खेला

Ads

एफसी गोवा ने चेन्नइयिन एफसी से ड्रा खेला

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 09:01 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 09:01 PM IST

चेन्नई, 22 मार्च (भाषा) कप्तान संदेश झिंगन के आखिरी मिनटों में हेडर पर किये गए गोल की मदद से एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग में रविवार को चेन्नइयिन एफसी को 1 . 1 से ड्रॉ पर रोका ।

एफसी गोवा ने लगातार तीसरा मैच ड्रॉ खेला है और वह अपराजेय रहकर दस अंक के साथ चौथे स्थान पर है । वहीं चेन्नइयिन पांच अंक लेकर 11वें स्थान पर है ।

संदेश झिंगन को ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुना गया ।

हाफटाइम तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं । चेन्नइयिन के लिये इरफान ने 48वें मिनट में गोल दागा । वहीं झिंगन ने 87वें मिनट में बराबरी का गोल किया ।

भाषा मोना

मोना