तलवारबाजी संघ ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की
तलवारबाजी संघ ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) भारतीय तलवारबाजी संघ (एफएआई) ने जापान में चल रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव राजीव मेहता ने सोमवार को बताया कि रजत पदक विजेताओं को 7.5 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को पांच लाख रुपये मिलेंगे।
मेहता ने कहा, ‘‘हमारे तलवारबाजों ने एशियाई खेलों के लिए कड़ी मेहनत की है। यह नकद पुरस्कार उनकी लगन और प्रतिबद्धता के प्रति छोटा सा सम्मान है। हमें उम्मीद है कि यह हमारे खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास, गर्व और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतिस्पर्धा करने और देश का नाम रोशन करने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।’’
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द

Facebook


