LIVE रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार से शर्मनाक हरकत

LIVE रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार से शर्मनाक हरकत

LIVE रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार से शर्मनाक हरकत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: June 21, 2018 9:31 am IST

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप का फीवर फैंस के सर चढ़ा है। वर्ल्ड कप की लाइव कवरेज कर रही एक रिपोर्टर से फैंस ने अश्लील हरकत कर दी। लाइव रिपोर्ट के दौरान एक शख्स कैमरे के सामने आता है। और रिपोर्टर को किस कर गलत तरीके से छुता है। वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

हालांकि की रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर के साथ अश्लील हरकत होने के बावजूद रिपोर्ट लाइव रिपोर्टिंग करती रही है। जूलीयथ गोन्जालेज थेरान रूस के सरांस्क में जर्मन ब्रॉडकास्टर डेच्यू वैले के लिए रिपोर्टिंग कर रही थीं।

ये भी पढ़ें- उरुग्वे ने सऊदी अरब को एक गोल के अंतर से दी शिकस्त

वो फीफा को लेकर स्टेडियम के पास ही रिपोर्टिंग कर रही थीं उसी वक्त वहां एक फुटबॉल प्रेमी आया और रिपोर्टर को किस करने लगा और गलत तरीके से छूने लगा। फैन का ऐसा करके देख जूलीयथ घबरा गईं। लेकिन उन्होंने रिपोर्टिंग को जारी रखा. जूलीयस ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में