एशियाई खेल मुक्केबाजी : कपिल क्वार्टर फाइनल में, जादूमणि बाहर
एशियाई खेल मुक्केबाजी : कपिल क्वार्टर फाइनल में, जादूमणि बाहर
नागोया, 26 सितंबर (भाषा) भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि जादूमणि सिंह हारकर बाहर हो गए ।
उत्तराखंड के कपिल ने ईरान के सैम एस्ताकी को पुरूषों के 90 किलो वर्ग में 5 . 0 से मात दी ।
जादूमणि पुरूषों के 55 किलो वर्ग में फिलीपींस के तोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता कार्लो पालाम से 0 . 3 से हार गए ।
भारत की प्रिया का सामना अब महिलाओं के 60 किलोवर्ग में दक्षिण कोरिया की ओह यिओंजी से होगा ।
पोखरिया ने शुरू ही से दबाव बनाकर पहले दौर में 4 . 1 की बढत बना ली । अपने दमदार पंच की मदद से उन्होंने लंबे कद के एस्ताकी को खुलकर खेलने नहीं दिया ।
दूसरे दौर में जजों का फैसला सर्वसम्मति से उनके पक्ष में 5 . 0 रहा ।
भाषा मोना पंत
पंत

Facebook


