Janjgir-Champa Murder News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरातफरी, देखते ही देखते मातम में बदल गया पूरा माहौल, सरपंच के पिता की हत्या से दहला पूरा इलाका

Janjgir-Champa Murder News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरातफरी, देखते ही देखते मातम में बदल गया पूरा माहौल, सरपंच के पिता की हत्या से दहला पूरा इलाका

Janjgir-Champa Murder News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरातफरी, देखते ही देखते मातम में बदल गया पूरा माहौल, सरपंच के पिता की हत्या से दहला पूरा इलाका

Janjgir-Champa Murder News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 26, 2026 / 12:25 pm IST
Published Date: September 26, 2026 12:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद
  • सरपंच के पिता की हत्या
  • हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू

जांजगीर-चांपा: Janjgir-Champa Murder News जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के गतवा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के बाद रास्ते में दोबारा हुए हमले में सरपंच के पिता जोत राम की मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों से शुरू हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद

Janjgir-Champa Murder News दरअसल, गतवा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई। राहुल ने इसकी जानकारी अपने पिता सरपंच रोहित कश्यप को दी। रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिस पर दोनों घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने ज्योत राम कश्यप के साथ बाइक से चौकी पंतोरा जा रहे थे।

रास्त में रोक उतारा मौत के घाट

इसी दौरान ग्राम के हाईस्कूल के पास रास्ते में शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप खड़े मिले। फिर तीनों बाइक से उतरकर बातचीत करने लगे, तभी विवाद बढ़ गया। शिव ने डंडे से तथा नारायण, संजय कश्यप ने रोहित, राहुल और ज्योतराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जोत राम को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर व छाती पर मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रोहित और राहुल को भी चोटें आई हैं।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद रोहित कश्यप ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने शिव कश्यप (पूर्व सरपंच) नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।