टोनी क्रूस के दमदार गोल ने जर्मनी को दिलाई स्वीडन पर 2-1 से जीत
टोनी क्रूस के दमदार गोल ने जर्मनी को दिलाई स्वीडन पर 2-1 से जीत
मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। मौजूदा चैंपियन जर्मनी ने अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। शनिवार हुए ग्रुप एफ के रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से मात दे दी। जर्मनी की ओर से मिडफील्डर टोनी क्रूस और फर्स्ट हाफ में सेबस्टियन लार्सन ने एक एक गोल किए। इसके अलावा बेल्जियन में ट्यूनिसिया को 5 के मुकाबले 2 गोल से हराया, तो वहीं दक्षिण कोरिया का विजय रथ भी जारी रहा और उसने मेक्सिको को 2-1 से हराया। वहीं आज भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें पोलैंड और कोलंबिया, जापान और सेनेगल के साथ इंग्लैंड और पनामा के बीच मुकाबला खेला जाना है।
When you bag a stoppage-time stunner at the #WorldCup @ToniKroos
TV listings https://t.co/xliHcxWvEO
Highlights https://t.co/LOdKDX2Cwn pic.twitter.com/3WEnY29nGz— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 23, 2018
ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप, ट्यूनीशिया को 5-2 से हराकर बेल्जियन अंतिम 16 में
जर्मनी ने शनिवार देर रात यहां ग्रुप एफ के अपने दूसरे मुकाबले में करिश्माई मिडफील्डर टोनी क्रूस के इंजुरी टाइम (95वें मिनट) में किए गए दमदार गोल की बदौलत स्वीडन को 2-1 से हराया। इस जीत के बाद जर्मनी के तीन अंक हो गए हैं और उसने प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। फिश्ट स्टेडियम में जर्मनी ने मैच की आक्रामक शुरुआत की और चौथे मिनट में ही जूलियन ड्रेक्सलर को स्वीडन के बॉक्स में छह गज की दूरी से गोल करने का शानदार मौका मिला लेकिन वह डिफेंडर को छकाने में कामयाब नहीं हो पाए।
ये भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी, भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से दी मात
मैच के 12वें मिनट में स्वीडन ने बेहतरीन काउंटर अटैक किया। जर्मनी के खिलाड़ी ने मिडफील्ड में गेंद पर नियंत्रण खोया और स्वीडन के स्ट्राइकर मार्कस बर्ग ने गेंद के साथ हाफ-लाइन से अच्छी दौड़ लगाई। हालांकि, विश्व के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में शुमार मैनुअल नॉयर ने बॉक्स में शानदार बचाव करके विपक्षी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं बनाने।
ये भी पढ़ें- वनडे में दो गेंदों के इस्तेमाल को सचिन ने बताया तबाही का साधन
इस काउंटर अटैक के बाद भी जर्मनी ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा लेकिन स्वीडन मैच का पहला गोल करने में सफल रही. 32वें मिनट में जर्मनी के खिलाड़ी ने एक बार फिर अपने हाफ में गेंद पर नियंत्रण खोया और स्वीडन के मिडफील्डर विक्टोर क्लाएसन ने ओला तोइवोनेन को शानदार पास दिया जिन्होंने नॉयर को छकाते हुए गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


