एफआईएच प्रो लीग : आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का सामना जून में

एफआईएच प्रो लीग : आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का सामना जून में

एफआईएच प्रो लीग : आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का सामना जून में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: May 11, 2021 6:24 am IST

लुसाने, 11 मई ( एपी ) आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हॉकी टीमें 26 और 27 जून को पर्थ में दो चरण का एफआईएच प्रो लीग मैच खेलेंगी ।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एक बयान में कहा ,‘‘ कोरोना महामारी के कारण दोनों देशों के बीच रद्द हुआ एफआईएच हॉकी प्रो ली्र मैच अब 26 और 27 जून को पर्थ में खेला जायेगा ।’’

दोनों टीमों को अप्रैल में एक दूसरे से खेलना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण लगे यात्रा प्रतिबंधों की वजह से यह स्थगित करना पड़ा ।

एफआईएच ने कहा ,‘‘पिछले महीने अंतर तस्मान बायो बबल बनाने की वजह से यह संभव हो सका । इसके अलावा आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में परस्पर यात्रा के बाद पृथकवास की जरूरत नहीं है ।’’

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में