कर्नाटक के तुमकुरू में पहला आईटीएफ महिला डब्ल्यू35 टूर्नामेंट होगा
कर्नाटक के तुमकुरू में पहला आईटीएफ महिला डब्ल्यू35 टूर्नामेंट होगा
बेंगलुरू, 21 मार्च (भाषा) कर्नाटक के टेनिस में बढते कद को बढावा देने के लिये तुमकुरू में चार से दस मई तक पहला आईटीएफ महिला विश्व टेनिस टूर डब्ल्यू35 टूर्नामेंट खेला जायेगा ।
टूर्नामेंट तुमकुर यूनिवर्सिटी परिसर स्थित जिला टेनिस स्टेडियम में खेला जायेगा ।
इससे पहले यहां दो दशक से पूर्व एक आईटीएफ महिला टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था ।
इस टूर्नामेंट में उदीयमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और भारत के शीर्ष पेशेवर 32 खिलाड़ियों के एकल मुख्य ड्रॉ और क्वालीफाइंग दौर में भाग लेंगे ।
तुमकुरू में आखिरी बार 2003 में एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट खेला गया था जिसमें रोहन बोपन्ना और प्रकाश अमृतराज जैसे खिलाड़ियों ने भाग लिया था ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


