BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच Will Young के लिए बना यादगार, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है। 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में रंगारंग कार्यकम के साथ

Champions Trophy 2025/ Image Credit: The ACC X Handle

Champions Trophy 2025/ Image Credit: The ACC X Handle

karan nepali
Published: 19 Feb 2025 | 6:46 pmModified: 19 Feb 2025 | 6:46 pm
HIGHLIGHTS
  1. ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है।
  2. 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में रंगारंग कार्यकम के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हुई।
  3. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है।

नई दिल्ली: Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है। 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में रंगारंग कार्यकम के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्‍तानी कप्‍तान मोहम्‍मद रिजवान ने टॉस जीता और न्‍यूजीलैंड टीम को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 321 रनों का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग और टॉम लैथम ने शतकीय पारी खेली।

न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी विल यंग और डेवोन कॉन्‍वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। अबरार अहमद ने कॉन्‍वे का शिकार कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद न्‍यूजीलैंड को केन विलियमसन और डैरेल मिचेल के रूप में दूसरा और तीसरा झटका लगा। हालांकि, विल यंग एक झोर पर डटे रहे। उन्‍होंने पहले 56 गेंदों में अपना अर्धशतक और फिर 107 गेंदों पर शतक भी पूरा किया। शतकीय पारी के दौरान कीवी ओपनर ने 10 चौके के साथ ही 1 छक्‍का भी लगाया।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Govt Latest Decision: 24 घंटे दुकान खोले जाने वाले फैसले के खिलाफ कांग्रेस.. कहा, बढ़ेगी नशाखोरी, होगा अराजकता का माहौल

विल यंग ने लगाया चौथा शतक

Champions Trophy 2025:  यह यंग के करियर का चौथा वनडे शतक है। इतना ही नहीं यह पाकिस्‍तान के खिलाफ और पाकिस्‍तान में यंग का पहला एकदिवसीय शतक भी है।
यंग चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले चौथी कीवी बल्‍लेबाज भी बन गए हैं।
यंग ने 113 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से 12 चौके और 1 छक्‍का निकला।
नसीम शाह की गेंद पर फहीम अहमद ने यंग का कैच लपका।

चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले कीवी बल्‍लेबाज

145* - नाथन एस्टल बनाम USA, 2004
102* - क्रिस केर्न्स बनाम भारत, 2000
100 - केन विलियमसन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2017
107 - विल यंग बनाम पाकिस्‍तान, 2025

यह भी पढ़ें: Milind Rege Passes Away: मुंबई के मशहूर क्रिकेटर का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, भारतीय क्रिकेट जगत में छाई शोक की लहर 

विल यंग 2021 ने किया था डेब्‍यू

Champions Trophy 2025:  बता दें कि, विल यंग ने 20 मार्च 2021 को बांग्‍लादेश के खिलाफ वनडे डेब्‍यू किया था। डेब्‍यू के बाद से ही वह कीवी टीम का अहम अंग बने हुए हैं। करियर के तीसरे और 5वें मैच में ही उन्‍होंने शतक जड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने आप को साबित कर दिया था। यंग को पाकिस्‍तान के खिलाफ बल्‍लेबाजी करना भी काफी पसंद है। उन्‍होंने पाकिस्‍तान के खिलाफ वनडे में अब तक 86 रन, 19 रन, 33 रन, 15 रन, 87 रन, 4 रन, 5 रन और 107 रन बनाए हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: first match of the Champions Trophy became memorable for Will Young, he scored a brilliant century against Pakistan

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

02 Oct 2026 | 7:30 am