पूर्व चैम्पियन मुगुरूजा फ्रेंच ओपन के पहले दौर से बाहर

पूर्व चैम्पियन मुगुरूजा फ्रेंच ओपन के पहले दौर से बाहर

पूर्व चैम्पियन मुगुरूजा फ्रेंच ओपन के पहले दौर से बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: May 22, 2022 10:28 pm IST

पेरिस, 22 मई ( एपी ) दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा फ्रेंच ओपन में लगातार दूसरे साल पहले दौर से बाहर हो गई ।

मुगुरूजा ने 2016 में रोलां गैरो पर खिताब जीता था । इस साल उन्हें दसवीं वरीयता दी गई थी लेकिन उन्हें एस्तोनिया की काइया कानेपी ने 2 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से हराया ।

कानेपी अगले महीने 37 वर्ष की हो जायेंगे और पेरिस में महिला ड्रॉ में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं । उन्हें 46वीं रैंकिंग मिली है और वह 15वीं बार यहां खेल रही है ।

पुरूष वर्ग में दो बार के उपविजेता डोमिनिक थीम पहले दौर में ही बाहर हो गए जिससे उनका हार का सिलसिला 10 मैचों का हो गया है ।

उन्हें बोलिविया के 87वीं रैंकिंग वाले हुजो डेलियेन ने 6 . 3, 6 . 2, 6 . 4 से हराया ।

महिला वर्ग में छठी वरीयता प्राप्त ओंस जबाउर को 56वीं रैंकिंग वाली पोलैंड की मागडा लिनेटे ने 3 . 6, 7 . 6, 7 . 5 से मात दी ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में