Men’s World Cup 2023: भारत को फाइनल में देखना चाहती हैं मिताली राज, कहा- विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका
Mithali Raj's statement on Men's World Cup भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने मध्यप्रदेश में आगामी पुरुष विश्व कप पर कहा...
Mithali Raj's statement on Men's World Cup
Mithali Raj’s statement on Men’s World Cup : इंदौर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने मध्यप्रदेश में आगामी पुरुष विश्व कप पर कहा कि ‘हम हमेशा कहते हैं कि मेजबान टीम होने के नाते हमें परिस्थितियों का फायदा मिलता है। लेकिन मेजबान टीम से हमें काफी उम्मीदें भी हैं। अगर टीम विश्व कप में उतरती है तो अच्छी तैयारी के साथ कप और दबाव से निपटने के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, तो भारत के पास सभी मौके हैं।
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | On the upcoming Men's World Cup, former cricketer Mithali Raj says, "We always say that as the host team, we have an advantage of the conditions. But we also have a lot of expectations with the host team. If the team enters the World Cup with… pic.twitter.com/FMd944xLK2
— ANI (@ANI) September 12, 2023
Mithali Raj’s statement on Men’s World Cup : मिताली ने आगे कहा कि भारतीय टीम 1983 और 2011 के बाद तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने के मकसद से टूर्नामेंट में उतरेगी। महिला प्रीमियर लीग फाइनल के लिए यहां पहुंची मिताली ने कहा कि एक भारतीय क्रिकेट प्रशंसक के रूप में, मैं चाहूंगी कि भारत फाइनल खेले। यह एक बड़ा अवसर है। हम मेजबान देश हैं और परिस्थितियाँ हमारे पक्ष में हैं।
श्रीलंका और नीदरलैंड को क्वालीफायर्स से मिली एंट्री
इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें क्वालीफायर्स के तहत इस टूर्नामेंट में पहुंची हैं। इन दोनों अलावा मेजबान भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें विश्व कप में नजर आएंगी।
IBC24 छत्तीसगढ़ (सर्वे फॉर्म)

Facebook


