Indian Squad For Afghanistan Series: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें टीम में किन खिलाड़ियों को मिली जगह
Indian Squad For Afghanistan Series: 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
Indian Squad For Afghanistan Series/Image Credit: BCCI
- अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
- टीम की कमान एक बार फिर से श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।
- अफगानिस्तान के खिलाफ संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है।
Indian Squad For Afghanistan Series: नई दिल्ली: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। BCCI ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।
वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह
टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में दो विकेटकीपर हैं जबकि अभिषेक शर्मा के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी की भी जगह बरकरार हैं, जिन्होंने चंद महीने पहले इंग्लैंड दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। स्क्वाड में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो एशियन गेम्स के लिए टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों का चयन फिटनेस के आधार पर किया गया है। (Indian Squad For Afghanistan Series)
भारत की टीम
Indian Squad For Afghanistan Series: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*
अफगानिस्तान की टीम
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब-उर-रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक
रिजर्व खिलाड़ी: एजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- School College Closed: कल से दो दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, आंगनबाड़ियों में भी छुट्टी की ऐलान, इस वजह से कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Jashpur Tobacco Murder : सिर्फ तंबाकू मांगने पर भड़का शख्स! 22 साल के युवक के सिर पर दे मारी लोहे की रॉड, फिर जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा
- Indore Influencer Birthday On Road : बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी! कार रोककर काटा केक, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक

Facebook


