जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं
Modified Date: March 18, 2026 / 02:28 pm IST
Published Date: March 18, 2026 2:28 pm IST

कोलोन (जर्मनी), 18 मार्च (एपी) जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताई हैं।

कोलोन एक्सप्रेस समाचार पत्र ने लोव के हवाले से कहा, ‘‘2018 में रूस में हुए विश्व कप से पहले भी बहस हुई थी और 2022 में कतर में हुए विश्व कप से पहले बहिष्कार की मांग उठी थी। लेकिन ऐसे देश में खेलना जो सक्रिय रूप से युद्ध में शामिल हो और भी अधिक खतरनाक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वहां की राजनीतिक स्थिति टूर्नामेंट पर पूरी तरह से हावी हो सकती है।’’

अमेरिका और इजरायल का ईरान के साथ युद्ध जारी है और पिछले महीने मैक्सिको की सेना द्वारा कार्टेल सरगना नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वान्तेस को मारने के बाद हिंसा की एक लहर फैल गई थी। सर्वान्तेस को ‘एल मेनचो’के नाम से जाना जाता था।

ब्राजील में 2014 में जर्मनी को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले लोव ने सोमवार शाम को एक कार्यक्रम में बात की।

यह कार्यक्रम विश्व कप के पिछले सत्रों पर केंद्रित था जिसमें उनके साथ रेनर बोनहोफ ने शिरकत की जिन्होंने 1974 का टूर्नामेंट जीतने में पश्चिम जर्मनी की मदद की थी। इसके अलावा विश्व कप जीतने वाले अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे।

उनकी बातचीत के अंत में ध्यान आने वाले टूर्नामेंट पर चला गया।

बोनहोफ ने कहा, ‘‘मुझे तो यह भी नहीं पता कि आपको खेलना भी चाहिए या नहीं।’’

उन्होंने सह-मेजबानों के बारे में कहा, ‘‘मौजूदा हालात को देखते हुए मेरे लिए सिर्फ कनाडा ही एक तटस्थ देश है। मैं किसी भी विश्व कप का बहिष्कार नहीं करना चाहता। हमें फुटबॉल से बहुत प्यार है। लेकिन हमें सच में सुरक्षा उपायों के बारे में सोचना होगा जिन पर हमने अभी तक विचार नहीं किया है।’’

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में