शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम की नीदरलैंड के खिलाफ होगी कड़ी परीक्षा

शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम की नीदरलैंड के खिलाफ होगी कड़ी परीक्षा

शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम की नीदरलैंड के खिलाफ होगी कड़ी परीक्षा
Modified Date: September 20, 2026 / 11:55 am IST
Published Date: September 20, 2026 11:55 am IST

समरकंद (उज़्बेकिस्तान), 20 सितंबर (भाषा) खराब शुरुआत के बाद वापसी करने वाली दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम को 46वें शतरंज ओलंपियाड के पांचवें दौर में छठी वरीयता प्राप्त नीदरलैंड की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

शीर्ष बोर्ड पर खेल रहे आर प्रज्ञाननंदा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की तरफ से विश्व चैंपियन डी गुकेश और निहाल सरीन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है तथा अपने चार मैचों में 3.5 अंक हासिल किए हैं। विदित गुजराती ने पांचवें बोर्ड पर दो में से 1.5 अंक बनाकर अपना योगदान दिया है, लेकिन प्रज्ञाननंदा और अर्जुन एरिगैसी की फॉर्म को लेकर चिंता बनी हुई है।

अर्जुन ने हार के साथ शुरुआत की, लेकिन मैक्सिम चिगाएव पर उनकी पिछले दौर की जीत प्रभावशाली थी, जबकि प्रज्ञाननंदा अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। उन्होंने अब तक अपने तीनों मैच ड्रॉ खेले हैं।

नीदरलैंड के खिलाफ मैच भारत के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि उनके शीर्ष खिलाड़ी अनीश गिरी चार मैचों में चार जीत के साथ शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

दूसरे बोर्ड पर भी जॉर्डन वैन फोरस्ट ने तीन जीत के साथ अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है।

इस बीच भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। अगले दौर में उनका मुकाबला पोलैंड से होगा और भारतीय टीम यह मैच जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

बी सविता श्री अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चारों मैच जीते हैं जबकि वंतिका अग्रवाल भी उतने ही मैचों में तीन अंक लेकर उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में