एसजेएफआई के पूर्व अध्यक्ष सबानायकन एआईपीएस कार्यकारी समिति के सदस्य चुने गए

एसजेएफआई के पूर्व अध्यक्ष सबानायकन एआईपीएस कार्यकारी समिति के सदस्य चुने गए

एसजेएफआई के पूर्व अध्यक्ष सबानायकन एआईपीएस कार्यकारी समिति के सदस्य चुने गए
Modified Date: April 13, 2026 / 11:22 am IST
Published Date: April 13, 2026 11:22 am IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) भारतीय खेल पत्रकार महासंघ (एसजेएफआई) के पूर्व अध्यक्ष एस सबानायकन को स्विट्जरलैंड के लुसाने में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (एआईपीएस) के 88वें सम्मेलन के दौरान इसकी कार्यकारी समिति के लिए चुना गया।

सबानायकन वर्तमान में ईस्टर्न क्रॉनिकल के खेल संपादक हैं, जो कोलकाता, गुवाहाटी और सिलचर से प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी अखबार है। वे एआईपीएस कार्यकारी समिति में चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं।

एआईपीएस कार्यकारी समिति के सदस्यों का चुनाव रविवार को लुसाने स्थित ओलंपिक संग्रहालय में किया गया। इस समिति का कार्यकाल 2026 से 2030 तक रहेगा।

इटली के जियानी मर्लो को अगले चार वर्षों के लिए एआईपीएस का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने हंगरी की ज़ुज़ा सिज़्टू को हराया।

सबानायकन वर्तमान में एआईपीएस एशिया के उपाध्यक्ष हैं, जो इस संस्था की महाद्वीपीय शाखा है।

वह कलकत्ता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स क्लब (सीएसजेसी) के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में एसजेएफआई की अंतरराष्ट्रीय संबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में