बेल्जियम को हराकर फ्रांस महिला यूरो क्वार्टर फाइनल में
बेल्जियम को हराकर फ्रांस महिला यूरो क्वार्टर फाइनल में
रोटरडम, 15 जुलाई ( एपी ) ग्रीज एमबॉक बेथी के हेडर पर किये गए गोल की मदद से फ्रांस ने बेल्जियम को 2 . 1 से हराकर महिला यूरोपीय चैम्पियनशिप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
फ्रांस के लिये पहला गोल के डियानी ने किया लेकिन जेनिस केमैन ने बेल्जियम के लिये बराबरी का गोल दाग दिया । बेथी ने 41वें मिनट में हेडर पर गोल करके फ्रांस को बढत दिलाई ।
फ्रांस ग्रुप डी में शीर्ष पर रहा । इस ग्रुप से क्वार्टर फाइनल में दूसरे स्थान के लिये तीन टीमों के बीच मुकाबला है । सोमवार को इटली का मुकाबला बेल्जियम से और आइसलैंड का फ्रांस से सामना होगा ।
एपी मोना
मोना

Facebook


