सुरेंद्र सिंह मीट में गंगा सिंह ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण जीता

सुरेंद्र सिंह मीट में गंगा सिंह ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण जीता

सुरेंद्र सिंह मीट में गंगा सिंह ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण जीता
Modified Date: May 5, 2026 / 10:39 pm IST
Published Date: May 5, 2026 10:39 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) सेना के निशानेबाज गंगा सिंह ने मंगलवार को 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा के कमलजीत चौधरी और सुरभि राव ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया।

गंगा सिंह ने फाइनल में 357.8 का स्कोर किया और पोडियम पर शीर्ष पर रहे। उन्होंने रेलवे के अर्जुन बबूता को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 356.9 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। स्वप्निल कुसाले ने 343.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

हरियाणा के कमलजीत और सुरभि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में क्वालीफिकेशन में 576 का स्कोर करके शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर फाइनल में 476.6 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पक्का किया।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में