लंदन, 19 जुलाई ( भाषा) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के हाथों तीसरे वनडे में 27 रन से मिली हार के बाद श्रृंखला गंवाने का ठीकरा डैथ ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे गेंदबाजों पर फोड़ा ।
मैच के निर्णायक मोड़ के बारे में पूछने पर गिल ने कहा कि इंग्लैंड की पारी के आखिरी ओवरों में काफी रन बने ।
उन्होंने मैच के बाद कहा ,‘‘ हम 45वें ओवर तक मैच में थे लेकिन आखिरी तीन ओवरों में काफी रन दे दिये और वहीं मैच हमारे हाथ से निकल गया ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ हमें लगा कि 40 ओवर के बाद अगर विकेट बचे रहे तो हम मैच निकाल लेंगे । लेकिन हम बहुत पीछे भी नहीं रहना चाहते थे । पावरप्ले के बाद हमने 6 . 6.5 रन प्रति ओवर बनाने चाहे और आखिरी दस ओवरों में दस की दर से रन चाहिये थे ।’’
गिल ने शतक जमाने वाले रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बता दिया कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में क्यो हैं ।
उन्होंने कहा ,‘‘ रोहित और कोहली ने इतने साल में दुनिया के अलग अलग हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन किया है । रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की । विकेट धीमा हो गया था जिस पर स्ट्रोक्स लगाना आसान नहीं था ।’
भाषा मोना
मोना