ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल: भारत ने महिला पेयर्स बॉल्स स्पर्धा में माल्टा को टाई-ब्रेक में हराया

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल: भारत ने महिला पेयर्स बॉल्स स्पर्धा में माल्टा को टाई-ब्रेक में हराया

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल: भारत ने महिला पेयर्स बॉल्स स्पर्धा में माल्टा को टाई-ब्रेक में हराया
Modified Date: July 23, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: July 23, 2026 6:29 pm IST

ग्लास्गो, 23 जुलाई (भाषा) भारत ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बृहस्पतिवार को महिला पेयर्स बॉल्स स्पर्धा में माल्टा को रोमांचक टाई-ब्रेक में हराकर अपने अभियान की जीत से शुरुआत की।

भारत की रूपा रानी टिर्की (लीड) और पिंकी (स्किप) ने पहला सेट 7-1 से अपने नाम किया। हालांकि दूसरे सेट में उन्हें 3-4 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद ग्रुप बी के पहले दौर के मुकाबले का फैसला टाई-ब्रेक से हुआ।

टाई-ब्रेक में भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार संयम दिखाया। अंत में पिंकी ने अपनी आखिरी बॉल के साथ निर्णायक बढ़त दिलाते हुए भारत को जीत दिला दी।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में